नागालैंड में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक रहा
Advertisement
trendingNow188371

नागालैंड में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक रहा

लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में दर्ज किया गया। यहां 87.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे कम मतदान जम्मू एवं कश्मीर में दर्ज किया गया, यह आंकड़ा इस राज्य में 49.52 फीसदी रहा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अगरतला : लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में दर्ज किया गया। यहां 87.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे कम मतदान जम्मू एवं कश्मीर में दर्ज किया गया, यह आंकड़ा इस राज्य में 49.52 फीसदी रहा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सबसे अधिक पुरुष मतदाताओं ने नागालैंड (88.15 फीसदी) में मतदान किया, जबकि लक्षद्वीप (88.42 फीसदी) में सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ये राज्य बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, तमिलनाडु, गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीउ, लक्षद्वीप, चंडीगढ़, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब और सिक्किम हैं।
औसत मतदान 66.4 फीसदी हुआ, यह आंकड़ा 1951 के आम चुनाव के बाद से सबसे ज्यादा है। 2009 में 58.19 फीसदी मतदान हुआ था। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नागालैंड के अतिरिक्त त्रिपुरा (84.72 फीसदी), सिक्किम (83.37 फीसदी) और पश्चिम बंगाल (82.16 फीसदी) में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। (एजेंसी)

Trending news