अब मोदी आगे, भाजपा और संघ पीछे : दिग्विजय
Advertisement
trendingNow177686

अब मोदी आगे, भाजपा और संघ पीछे : दिग्विजय

नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने अपनी पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पीछे छोड़ दिया है।

fallback

इंदौर : नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने अपनी पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पीछे छोड़ दिया है।
दिग्विजय ने सोमवार रात यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘अब मोदी आगे हो गए हैं और भाजपा व संघ पीछे।’ कांग्रेस महासचिव ने गुजरात सरकार के गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वालों की पहचान के लिए 10 रुपए 80 पैसे की दैनिक कमाई के बूते मानदंड तय करने पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा, ‘जब योजना आयोग ने गरीबी का पैमाना तय किया था, तब भाजपा ने बहुत हल्ला मचाया था। अब गुजरात सरकार के तय गरीबी के पैमाने पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को जवाब देना चाहिए।’ दिग्विजय ने मोदी पर ‘घोर सांप्रदायिक विचारधारा’ का नेता होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों का सम्मान कर चुके हैं।
उन्होंने यह दावा भी किया कि सोशल मीडिया पर मोदी के पक्ष में होने वाले 60 प्रतिशत पोस्ट ‘फर्जी’ होते हैं। (एजेंसी)

Trending news