पीएम ने सिद्धरमैया को सीएम चुने जाने पर दी बधाई
Advertisement

पीएम ने सिद्धरमैया को सीएम चुने जाने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज सिद्धरमैया से बात कर उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। मनमोहन ने उन्हें उनके बेहतर भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज सिद्धरमैया से बात कर उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। मनमोहन ने उन्हें उनके बेहतर भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सिद्धरमैया को कल कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया ,‘‘प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सिद्धरमैया से बात की और कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।’’ पिछड़ी जाति के इस 64 वर्षीय नेता को, बेंगलूर में नवनिर्वाचित विधायकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के चार पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अपना नेता चुना। पर्यवेक्षकों में रक्षा मंत्री ए के एंटनी भी शामिल थे।
सिद्धरमैया को विधायकों ने गोपनीय मतदान के जरिए राज्य का नया मुख्यमंत्री निर्वाचित किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सिद्धरमैया के साथ केंद्रीय श्रम मंत्री एम मल्लिकाजरुन खड़गे भी शामिल थे। (एजेंसी)

Trending news