रमेश मेंदोला ने सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का बनाया रिकॉर्ड
Advertisement

रमेश मेंदोला ने सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का बनाया रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2013 में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो से भाजपा के रमेश मेंदोला समूचे राज्य में सबसे अधिक 91017 मतों के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी हैं।

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2013 में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो से भाजपा के रमेश मेंदोला समूचे राज्य में सबसे अधिक 91017 मतों के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी हैं। मेंदोला ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी छोटू शुक्ल को पराजित किया है, उन्हें इस चुनाव में इस सीट से 133669 मत मिले, जबकि छोटू शुक्ल को 42652 मतों से ही संतोष करना पड़ा है।
इसके बाद सबसे अधिक मतों के अंतर से जीतने वाले दूसरे प्रत्याशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जिन्होंने अपनी परंपरागत सीहोर जिले की बुदनी सीट पर कांग्रेस के महेन्द्र सिंह चौहान को 84805 मतों से पराजित किया है। हालांकि वह विदिशा सीट से भी विजयी रहे हैं, लेकिन जीत का अंतर 18 हजार से अधिक मतों का रहा है।
बुदनी में शिवराज को 128730 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी महेन्द्र सिंह को 43925 मत ही मिल सके हैं। सबसे अधिक मतों के अंतर से जीतने वाले तीसरे प्रत्याशी, कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह रहे, जिन्होंने अपने पिता की परंपरागत गुना जिले की राघौगढ़ सीट पर भाजपा के राधेश्याम धाकड़ को 58204 मतों के अंतर से पराजित किया। जयवर्धन को यहां 98041 मत मिले, जबकि उनके विरोधी को मतदाताओं ने 39838 वोट ही दिए। (एजेंसी)
.

Trending news