वीएस संपत बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त
Advertisement

वीएस संपत बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयुक्त वीएस संपत को बुधवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। सम्पत की अध्यक्षता में चुनाव आयोग 2014 में लोकसभा चुनाव का कार्य संपन्न कराएगा। निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी के 10 जून को सेवानिवृत होने के बाद 62 वर्षीय संपत पदभार ग्रहण करेंगे।

नई दिल्ली : चुनाव आयुक्त वीएस संपत को बुधवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। सम्पत की अध्यक्षता में चुनाव आयोग 2014 में लोकसभा चुनाव का कार्य संपन्न कराएगा। निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी के 10 जून को सेवानिवृत होने के बाद 62 वर्षीय संपत पदभार ग्रहण करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त और कैग की नियुक्ति के लिए कालेजियम गठित किए जाने के भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सुझाव को दरकिनार करते हुए सरकार ने आंध्रप्रदेश के 1973 बैच के आईएएस अधिकारी को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज शाम उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी। (एजेंसी)

Trending news