वाइस एडमिरल डीके जोशी होंगे नए नौसेना प्रमुख
Advertisement

वाइस एडमिरल डीके जोशी होंगे नए नौसेना प्रमुख

पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे। वह 31 अगस्त को वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद पद ग्रहण करेंगे। पनडुब्बी रोधी जंग के विशेषज्ञ 58 वर्षीय जोशी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

नई दिल्ली : पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे। वह 31 अगस्त को वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद पद ग्रहण करेंगे। पनडुब्बी रोधी जंग के विशेषज्ञ 58 वर्षीय जोशी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
वह ऐसे वक्त नौसेना की कमान संभालने जा रहे हैं जब इसमें दो विमानवाहक पोत के अलावा कई युद्धपोत, पनडुब्बियां और लंबी दूरी के निगरानी विमान शामिल किए जा रहे हैं। इससे पहले जोशी ने अंडमान निकोबार द्वीप कमान और इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय की भी जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने विशाखापट्टनम स्थित नौसेना के पूर्वी बेड़े की भी कमान संभाली है।
वाईस एडमिरल जोशी वर्ष 1974 में नौसेना में शामिल हुए और उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की भी कमान संभाली।
अमेरिका के ‘नेवल वार कॉलेज’ से स्नातक जोशी मुंबई स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर और दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज के भी छात्र रह चुके हैं। (एजेंसी)

Trending news