घाना के सैन्य अधिकारी भारत-पाक LoC पर पर्यवेक्षक समूह के प्रमुख नियुक्त
Advertisement

घाना के सैन्य अधिकारी भारत-पाक LoC पर पर्यवेक्षक समूह के प्रमुख नियुक्त

घाना के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

घाना के सैन्य अधिकारी भारत-पाक LoC पर पर्यवेक्षक समूह के प्रमुख नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र : घाना के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मेजर जनरल देलाली जॉनसन साकी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह मिशन का प्रमुख बनाने का ऐलान किया। साकी (59) ने कोरिया गणराज्य के मेजर जनरल यंग बूम चोई का स्थान लिया है। चोई का दो साल का कार्यकाल जून में पूरा हो गया।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य क्षेत्र में 35 साल का अनुभव रखने वाले साकी हाल तक दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के फोर्स कमांडर के तौर पर तैनात थे।

बान के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने घाना सैन्य बल में भी कई प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। शांतिरक्षक बल के साथ उनका लंबा अनुभव है। घाना के आकरा स्थित कमांड एंड स्टॉफ कॉलेज से स्नातक साकी ने नाइजीरिया के आबुजा से भी पढ़ाई की है।

यूएनएमओजीआईपी का मुख्यालय हर साल नवंबर से अप्रैल तक इस्लामाबाद में और मई से अक्तूबर तक श्रीनगर में रहता है। वर्ष 1947 से यूएनएमओजीआईपी के पर्यवेक्षक भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर में संघषर्विराम रेखा पर तैनात हैं और दोनों देशों के बीच संघषर्विराम पर निगरानी करते हैं।

इस साल मई तक भारत और पाकिस्तान पर्यवेक्षक समूह में 40 पर्यवेक्षक, 23 अंतरराष्ट्रीय असैन्य अधिकारी और 45 स्थानीय असैन्य कर्मचारी शामिल थे। इस पर्यवेक्षक समूह को संयुक्त राष्ट्र की ओर से नियमित वित्तीय सहायता मिलती है। साल 2014-15 के लिए इसका बजट 1.964 करोड़ डॉलर है।

Trending news