ब्रिटेन में शराब और सिगरेट का लालच देकर महिला कैदियों से सेक्स
Advertisement
trendingNow179471

ब्रिटेन में शराब और सिगरेट का लालच देकर महिला कैदियों से सेक्स

ब्रिटेन में एक रिपोर्ट वहां की जेलों में महिलाओं की खराब स्थिति को बयां करती है। एक रिपोर्ट के हवाले से यह कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में महिला कैदियों को जेल के कर्मचारी शराब और सिगरेट जैसी चीजों के बदले उन्हें सेक्स के लिए मजबूर करते हैं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
लंदन: ब्रिटेन में एक रिपोर्ट वहां की जेलों में महिलाओं की खराब स्थिति को बयां करती है। एक रिपोर्ट के हवाले से यह कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में महिला कैदियों को जेल के कर्मचारी शराब और सिगरेट जैसी चीजों के बदले उन्हें सेक्स के लिए मजबूर करते हैं। इस रिपोर्ट को जेल में सेक्स विषय पर बने आयोग ने प्रकाशित किया है। आयोग का गठन समाजसेवी संस्था हॉवर्ड लीग फॉर पीनल रिफॉर्म ने किया था।
जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक जेल के कुछ महिला कैदी अपनी सुविधा के लिए जेल कर्मचारियों के साथ आसानी से संबंध स्थापित कर लेते है जबकि कुछ को वो सेकस के लिए मजबूर देते है। यह इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में सेक्स को लेकर की गई अपने तरह की पहली समीक्षा है।

इस रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि ब्रिटेन की जेलों में महिलाएं असुरक्षित हैं और पुरुषों की तुलना में उनके हिंसा या यौन शोषण का शिकार होने की आशंका अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार यौन उत्पीड़न के लिए महिला कैदियों को दूसरी महिलाएं खास तरीके से फंसाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक जेलों में महिला कैदियों में यौन संक्रमण होने का ज्यादा खतरा रहता है। लेकिन उनकी देखभाल के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं।
इस आयोग के अध्यक्ष क्रिस शेफील्ड ने कहा कि जेल में महिलाएं खासतौर पर असुरक्षित हैं और पुरुषों की तुलना में उनके हिंसा या यौन शोषण का शिकार होने की आशंका अधिक है। जेल के प्रवक्ता का कहना है कि जेल में यौन शोषण की जिन घटनाओं का वर्णन इन रिपोर्ट में किया गया है वो दुर्लभ हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news