दुबई की कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रांड दूत बने महेंद्र सिंह धोनी
Advertisement

दुबई की कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रांड दूत बने महेंद्र सिंह धोनी

भारत के वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई स्थित हास्पिटेलिटी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप के तीन साल के लिये ब्रांड दूत बन गए हैं। देश के बाहर महेंद्र सिंह धोनी का यह पहला करार है।

दुबई की कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रांड दूत बने महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : भारत के वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई स्थित हास्पिटेलिटी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप के तीन साल के लिये ब्रांड दूत बन गए हैं। देश के बाहर महेंद्र सिंह धोनी का यह पहला करार है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘दुबई स्थित प्रमुख हास्टिपटेलिटी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप ने एम.एस. धोनी के साथ तीन साल का करार किया है।’ यूएई के व्यवसायी जफर शाह खान द्वारा स्थापित इस समूह के दुबई, ब्रिटेन और आयरलैंड में होटल हैं। 

ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप भारत में भी मनोरंजन व्यवसाय से जुड़ी है और यूएई में इसकी स्थानीय क्रिकेट टीम है। धोनी ने कहा, ‘यह भारत के बाहर मेरा पहला करार है और मैं इस समूह को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह साझेदारी अच्छा अनुभव साबित होगी।’

Trending news