हॉकी इंडिया लीग के लिए विदेशी अंपायरों का पैनल घोषित
Advertisement

हॉकी इंडिया लीग के लिए विदेशी अंपायरों का पैनल घोषित

हीरो हाकी इंडिया लीग ने 22 जनवरी से 22 फरवरी तक होने वाले तीसरे सत्र के लिये विदेशी अंपायरों के पैनल का आज ऐलान कर दिया। इसमें न्यूजीलैंड के डेविड टोम्लिंसन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रांट हंडले, चेक गणराज्य के जाकुब मेजलिक, पोलैंड के मार्सिन ग्रोचाल, अर्जेंटीना के जर्मन मोंटेस डि ओसा और स्पेन के फ्रांसिस्को वाजकेज शामिल है।

नई दिल्ली : हीरो हाकी इंडिया लीग ने 22 जनवरी से 22 फरवरी तक होने वाले तीसरे सत्र के लिये विदेशी अंपायरों के पैनल का आज ऐलान कर दिया। इसमें न्यूजीलैंड के डेविड टोम्लिंसन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रांट हंडले, चेक गणराज्य के जाकुब मेजलिक, पोलैंड के मार्सिन ग्रोचाल, अर्जेंटीना के जर्मन मोंटेस डि ओसा और स्पेन के फ्रांसिस्को वाजकेज शामिल है।

इसके बारे में हॉकी लीग की सीईओ एलेना नार्मन ने कहा, ‘लीग तीसरे साल में है और इसका स्तर बेहतर करना लाजमी है। अंपायरों की पेनल में काफी प्रतिष्ठित नाम है और हॉकी इंडिया लीग उनका स्वागत करती है।’

पोलैंड के ग्रोचाल सबसे अनुभवी अंपायर हैं जिन्होंने 2014 एफआईएच विश्व कप, 2012 लंदन ओलंपिक, 2014 विश्व हॉकी लीग और यूरोपीय हॉकी चैम्पियनशिप समेत 87 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। दक्षिण अफ्रीका के ग्रांट हंडले पहली बार हाकी लीग में अंपायरिंग करेंगे। वह 59 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

Trending news