हॉकी: 4-नेशन्स इन्विटेशनल में भारत का विजयी आगाज, जापान को 6-0 से दी मात
Advertisement

हॉकी: 4-नेशन्स इन्विटेशनल में भारत का विजयी आगाज, जापान को 6-0 से दी मात

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट में जापान को 6-0 से मात देकर विजयी आगाज किया है.

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से मात दी (फोटो- @TheHockeyIndia)

टौरंगा (न्यूजीलैंड): भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 17 जनवरी, बुधवार को 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट में जापान को 6-0 से मात देकर विजय का आगाज किया है. ब्लैक पार्क में खेले गए इस मैच में विवेक सिंह प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने भारतीय टीम के लिए दो-दो गोल किए. अपने पदार्पण मैच में दो दो गोल करने वाले विवेक सागर और दिलप्रीत सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले मैच में आज जापान को 6.0 से हराया. भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेल रहे विवेक ने 12वें और 28वें मिनट में गोल दागे जबकि दिलप्रीत ने 35वें और 45वें मिनट में गोल किए. अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने भी एक एक गोल किए.

  1. भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जीता पहला मैच
  2. 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट में जापान को दी मात 
  3. राहुल द्रविड़ भी पहुंचे थे हॉकी टीम से मिलने

भारतीय टीम की शुरूआत काफी आक्रामक रही और जापानी गोल पर उसने कई हमले बोले. भारत को पहला पेनल्टी कार्नर सातवें मिनट में मिला और युवा हरमनप्रीत ने इस पर पहला शॉट लगाया, लेकिन उसे बाधा पहुंचाए जाने के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. रूपिंदर ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई. भारत के लिए दूसरा गोल 12वें मिनट में विवेक ने रिबाउंड पर किया. 

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त बनाए रखी और जापानी टीम पूरे समय दबाव में रही. जापानी फारवर्ड खिलाड़ी भारतीय सर्कल में घुस ही नहीं सके. इस बीच विवेक को 28वें मिनटमें गोल करने का एक और मौका मिला और उसने भारत की बढत 3.0 की कर दी.  

यह भी पढ़ें: INDvsSA : सीरीज में खेल रहे हैं 6 गुजराती, 5 टीम इंडिया से और 1 अफ्रीका से

भारत का चौथा गोल 35वें मिनट में दिलप्रीत ने किया जिन्हें मनदीप सिंह ने सर्कल के भीतर गेंद सौंपी थी. उनके पहले प्रयास को जापानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन मुस्तैदी का परिचय देते हुए उन्होंने रिबाउंड पर गोल दागा.

जापान को पहला पेनल्टी कार्नर 40वें मिनट में मिला लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी. इस बीच भारत को अगले मिनट दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला. दिलप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में दूसरा गोल करके भारत की बढत 6.0 की कर दी जो अंत तक कायम रही. भारत गुरुवार को दूसरे मैच में बेल्जियम से खेलेगा.

बता दें, न्यूजीलैंड में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए गई भारतीय हॉकी टीम से भारत के अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ उनसे मिलने यहां पहुंचे थे. भारतीय अंडर 19 यहां टीम विश्व कप खेलने आई थी. भारतीय हॉकी टीम में वापसी करने वाले पूर्व कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने ट्विटर पर द्रविड़ के साथ फोटो साझा की थी. उन्होंने लिखा था,‘‘ महान क्रिकेटर से मिलकर काफी हौसलाअफजाई हुई. वह इतने विनम्र हैं कि हॉकी टीम का मनोबल बढाने यहां आए. शुक्रिया राहुल भाई.’’ 

Trending news