ऑस्ट्रेलिया से छह साल तक द्विपक्षीय हॉकी श्रृंखला खेलेगा भारत
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया से छह साल तक द्विपक्षीय हॉकी श्रृंखला खेलेगा भारत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले छह साल तक द्विपक्षीय श्रृंखला सुनिश्चित करने के बाद हॉकी इंडिया अब दुनिया की अन्य दो चोटी की टीमों हालैंड और जर्मनी के साथ भी इस तरह की श्रृंखलाओं के आयोजन के लिए बात कर रहा है।

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले छह साल तक द्विपक्षीय श्रृंखला सुनिश्चित करने के बाद हॉकी इंडिया अब दुनिया की अन्य दो चोटी की टीमों हालैंड और जर्मनी के साथ भी इस तरह की श्रृंखलाओं के आयोजन के लिए बात कर रहा है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बीती रात यहां एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम के लिए आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले छह साल तक द्विपक्षीय श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। पहली श्रृंखला इसी साल नवंबर में खेली जाएगी जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। इस श्रृंखला के मैच चार, पांच, आठ और नौ नवंबर को पर्थ में खेले जाएंगे।’

बत्रा ने कहा, ‘जर्मनी और हालैंड के साथ भी इसी तरह की श्रृंखलाओं के आयोजन के लिये हमारी बातचीत चल रही है और हमें सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।’ उन्होंने इसके साथ ही कहा कि हॉकी में ऑनलाइन कोचिंग शुरू की जाएगी जिसे कोई भी लॉग इन कर सकता है।

Trending news