घरेलू खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना होगा : गोयल
Advertisement

घरेलू खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना होगा : गोयल

केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कबड्डी जैसे घरेलू खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर देते हुए युवाओं से इन्हें अपनाने का आह्वान किया। 

घरेलू खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना होगा : गोयल

नई दिल्ली : केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कबड्डी जैसे घरेलू खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर देते हुए युवाओं से इन्हें अपनाने का आह्वान किया। 

खेल मंत्री ने सोनीपत में पहली अखिल भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कबड्डी को युवाओं में लोकप्रिय बनाना और घरेलू खेलों का प्रचार-प्रसार करना है। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

गोयल ने कहा, ‘अहमदाबाद में हाल में भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता। भारत ने इस खेल को विश्व स्तर पर भी लोकप्रिय बना दिया है। मेरा मानना है कि घरेलू खेलों को युवाओं में लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए। कबड्डी हमारे देश का प्राचीन और लोकप्रिय खेल है तथा इसका आयोजन कम लागत पर भी किया जा सकता है। हमें इसको अगले स्तर पर ले जाना है।’ 

उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय बहुत जल्द ग्रामीण खेल महाकुंभ का आयोजन, खेलो इंडिया योजना के तहत करेगा जिससे ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित किया जायेगा ताकि प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की खोज की जा सके। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 11 फरवरी तक चलेगी जिसमें विजेता टीम को एक करोड़ रूपये जबकि दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश: 50 लाख और 25 लाख रूपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। 

Trending news