धोनी ने टेस्ट से अचानक संन्यास क्यों लिया-रवि शास्त्री ने किया खुलासा!
Advertisement

धोनी ने टेस्ट से अचानक संन्यास क्यों लिया-रवि शास्त्री ने किया खुलासा!

भारतीय क्रिकेट टीम के डाइरेक्टर रवि शास्त्री ने गुरुवार को एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने की वजह का खुलासा किया। दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद धोनी ने अचानक संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। धोनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी।

 धोनी ने टेस्ट से अचानक संन्यास क्यों लिया-रवि शास्त्री ने किया खुलासा!

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के डाइरेक्टर रवि शास्त्री ने गुरुवार को एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने की वजह का खुलासा किया। दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद धोनी ने अचानक संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। धोनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी।

धोनी ने अपने इस संन्यास के बारे में कभी किसी से बात नहीं की थी। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। कोई यह समझ नहीं पाया कि इतना अहम फैसला करने के पीछे आखिर वजहें क्या थीं। लेकिन शास्त्री का हाल का बयान धोनी के संन्यास लेने के बारे में थोड़ा प्रकाश डाल सकता है।

'आईबीएनलाइव.कॉम' के मुताबिक शास्त्री ने कहा, 'मेरा मानना है कि धोनी के संन्यास लेने के पीछे जो वजहें रही होंगी उनमें से एक यह रही होगी कि उन्होंने यह महसूस किया कि क्रिकेट के तीन प्रारूप हैं और तीनों प्रारूपों में खेलना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। इसी समय उन्हें यह भी लगा कि टीम में उनकी जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई अन्य खिलाड़ी भी तैयार है। अब यदि आप पिछले समय को याद करें तो आप जानेंगे कि उन्होंने संन्यास का फैसला क्यों किया।'

शास्त्री ने कहा, 'यह एक अच्छा फैसला था क्योंकि यह बात मीडिया सहित सभी लोगों को जाहिर हो चुकी थी कि विराट कोहली हमारे भविष्य के कप्तान हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में उन्हें कप्तानी दी गई और सभी अटकलों पर विराम लग गया।'

शास्त्री के मुताबिक, 'आप सभी जानते हैं कि विराट सबकी पसंद थे लेकिन धोनी ने संन्यास की घोषणा कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह विराट में विश्वास करते हैं और उसे आगे बढ़ने की जरूरत है।'

Trending news