धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप में जीते लगातार 9 मैच
Advertisement

धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप में जीते लगातार 9 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आईसीसी विश्व कप में अब तक लगातार नौ मैच जीते हैं। धोनी ने सौरव गांगुली के लगातार आठ जीत के रिकार्ड को पीछे छोड़ा और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड की बराबरी की।

धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप में जीते लगातार 9 मैच

हेमिल्टन: भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आईसीसी विश्व कप में अब तक लगातार नौ मैच जीते हैं। धोनी ने सौरव गांगुली के लगातार आठ जीत के रिकार्ड को पीछे छोड़ा और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड की बराबरी की।

विश्व कप में सबसे अधिक लगातार जीत का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 1999 से 2011 के बीच लगातार 24 मुकाबले जीते हैं। इस दौरान आस्ट्रेलिया ने तीन बार विश्व खिताब जीता है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने अब तक 14 मैच खेले हैं और 12 में जीत हासिल की है। एक मैच में उसे हार मिली है और एक टाई रहा है। 2011 विश्व कप में 20 मार्च को वेस्टइंडीज पर मिली 80 रनों की जीत के बाद से भारत ने लगातार नौ मैच जीते हैं। इस दौरान भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद खिताब भी जीता है।

सिडन पार्क मैदान पर आयरलैंड के साथ हुए पूल मुकाबले में मिली जीत के साथ धोनी भारत के लिए सबसे अधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्तान धोनी का यह 175वां मैच था।
 
इससे पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच भारत के लिए 174 मैचों में कप्तानी की थी। धोनी 2007 से भारतीय टीम के कप्तान हैं। वैसे अजहर के नाम 98 मैचों में लगातार कप्तानी करने का भारतीय रिकार्ड है. धोनी ने बिना ब्रेक के 69 मैचों में कप्तानी की है।
 
सौरव गांगुली (146) भारत के लिए 100 से अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। वैसे सबसे अधिक मैचों में कप्तानी का विश्व रिकार्ड पोंटिंग (230) के नाम है। धोनी इस सूची में पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग (218), अर्जुन रणातुंगा (193) और एलन बार्डर (178) के बाद पांचवें स्थान पर हैं।

 

Trending news