वापस इथोपिया नहीं लौटा ओलंपिक में विरोध करने वाला पदक विजेता धावक
Advertisement

वापस इथोपिया नहीं लौटा ओलंपिक में विरोध करने वाला पदक विजेता धावक

ओलंपिक मैराथन के रजत पदक विजेता फेयिसा लिलेसा रियो में विरोध दिखाने के लिए सजा नहीं मिलने के आश्वासन के बावजूद अपने देश इथोपिया नहीं लौटे। लिलेसा ने अपने देश में राजनीतिक दमन के खिलाफ रियो में विरोध किया था।

वापस इथोपिया नहीं लौटा ओलंपिक में विरोध करने वाला पदक विजेता धावक

आदिस अबाबा: ओलंपिक मैराथन के रजत पदक विजेता फेयिसा लिलेसा रियो में विरोध दिखाने के लिए सजा नहीं मिलने के आश्वासन के बावजूद अपने देश इथोपिया नहीं लौटे। लिलेसा ने अपने देश में राजनीतिक दमन के खिलाफ रियो में विरोध किया था।

आदिस अबाबा में हवाई अड्डे पर मौजूद एएफपी के एक पत्रकार ने कहा कि लिलेसा सोमवार रात को इथोपिया की ओलंपिक टीम को लेकर लौटे विमान में सवार नहीं थे।

इथोपिया के खेल अधिकारियों ने टीम के सदस्यों काक बधाई दी लेकिन लिलेसा की रजत पदक जीतने की उपलब्धि का कोई जिक्र नहंी किया और साथ ही खिलाड़ी के बारे में किसी सवाल का जवाब देने से भी इनकार कर दिया।

Trending news