सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस प्रेरणास्रोत हैं: राहुल द्रविड़
Advertisement

सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस प्रेरणास्रोत हैं: राहुल द्रविड़

सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस को बधाई देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने आज कहा कि दोनों देश के उदीयमान खिलाड़ियों के लिये बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस प्रेरणास्रोत हैं: राहुल द्रविड़

बेंगलुरु : सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस को बधाई देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने आज कहा कि दोनों देश के उदीयमान खिलाड़ियों के लिये बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

द्रविड़ ने हॉकी कर्नाटक द्वारा आयोजित दूसरे बेंगलुरु कप के ऐलान के मौके पर पत्रकारों से कहा, सानिया और लिएंडर सिर्फ टेनिस खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि देश के सभी खिलाड़ियों के लिये बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा, सानिया और लिएंडर की यह बड़ी सफलता है कि वे अमेरिकी ओपन महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब जीतने में कामयाब रहे। सानिया ने स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ महिला युगल खिताब जीता जबकि पेस ने हिंगिस के साथ ही मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया।

द्रविड़ ने कहा कि यह अद्भुत है कि 42 बरस की उम्र में पेस एक कैलेंडर वर्ष में तीन मेजर टूर्नामेंट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, यह अद्भुत है कि लिएंडर इस उम्र में इतनी उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें देखना अद्भुत है।

उन्होंने कहा, सानिया ने भी महिला वर्ग में उम्दा प्रदर्शन किया है। जब वह खेल को अलविदा कहेगी तो युवाओं के लिये बड़ी विरासत छोड़ जायेगी। उन्होंने कहा, मैंने दोनों मैच देखे। एक भारतीय होने के नाते मुझे उन्हें जीतते देखना बहुत अच्छा लगा।

Trending news