क्या बात है! बिना सिक्सर लगाए ठोक दिया ट्रिपल सेंचुरी
Advertisement

क्या बात है! बिना सिक्सर लगाए ठोक दिया ट्रिपल सेंचुरी

क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मॉडर्न क्रिकेट में अगर कोई क्रिकेटर छक्के लगाए बिना ही शतक बना दें तो यह किसी करिश्मे से कम नहीं है।

प्रतीकात्मक फाइल फोटो

मुम्बई: क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मॉडर्न क्रिकेट में अगर कोई क्रिकेटर छक्के लगाए बिना ही शतक बना दें तो यह किसी करिश्मे से कम नहीं है।

ऐसा ही एक कारनामा हुआ मुम्बई के प्रतिष्ठित हैरिस शील्ड टूर्नामेंट के दौरान। स्वामी विवेकानंद स्कूल के सुवेद पारकर ने गुरूवार को गुंडेचा टीम के खिलाफ तिहरा शतक जमाया। हैरानी की बात यह रही कि इस पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया।

नाबाद 300 रनों की पारी में सुवेद ने 36 चौके लगाए और बाकी रन दौड़कर बनाए। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सुवेद की पारी की बदौलत स्वामी विवेकानंद स्कूल ने दो विकेट पर 520 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। इसके बाद प्रतिद्वंदी गुंडेचा टीम को दूसरी पारी में सिर्फ 91 रन पर समेट दिया।

गुंडेचा टीम को पारी और 403 रनों से हार का सामना करना पड़ा। स्वामी विवेकानंद स्कूल के लिए अथर्व पुजारी ने 25 रन देकर छह विकेट निकाले। इससे पहले सुवेद ने पहली पारी में केवल नौ रन देकर पांच विकेट झटके थे। जिसके कारण गुंडेचा टीम 26 रन के मामूली स्कोर पर सिमट गई थी। 

Trending news