युवराज ने 9 साल बाद खोला 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का राज, जानिये ऐसा क्‍या हुआ था!
Advertisement

युवराज ने 9 साल बाद खोला 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का राज, जानिये ऐसा क्‍या हुआ था!

अपने पैर की चोट से उबरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े युवराज सिंह ने वर्ल्ड टी20 में छह गेंदों में छह छक्के मारने के वाकये को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि साल 2007 में युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 बॉल पर छह छक्के लगाए थे। हालांकि, ये तो सब जानते हैं कि उस ओवर से पहले युवराज की फ्लिंटॉफ से नोंक-झोंक हुई थी लेकिन उसकी असल वजह का खुलासा अब खुद युवराज सिंह ने किया है। अब 9 साल बाद युवराज सिंह ने एक टीवी शो के दौरान अपने छह छक्कों का राज खोला है।

युवराज ने 9 साल बाद खोला 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का राज, जानिये ऐसा क्‍या हुआ था!

नई दिल्‍ली : अपने पैर की चोट से उबरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े युवराज सिंह ने वर्ल्ड टी20 में छह गेंदों में छह छक्के मारने के वाकये को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि साल 2007 में युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 बॉल पर छह छक्के लगाए थे। हालांकि, ये तो सब जानते हैं कि उस ओवर से पहले युवराज की फ्लिंटॉफ से नोंक-झोंक हुई थी लेकिन उसकी असल वजह का खुलासा अब खुद युवराज सिंह ने किया है। अब 9 साल बाद युवराज सिंह ने एक टीवी शो के दौरान अपने छह छक्कों का राज खोला है।

युवराज ने हाल में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। युवराज सिंह ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने उनके शॉट्स को बेहूदा बताया था। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने भी फ्लिंटॉफ को बेहदू कह दिया। यह सुनकर एंड्र्यू ने मेरा गला काटने की बात कही और कहा कि यह जो बेट मेरे हाथ में है, इसे देख रहे हो, तुम जानते हो मैं तुम्हें इसी बल्ले से मारूंगा। जिसके बाद फ्लिंटॉफ के साथ हुई कहासुनी का सारा गुस्सा युवराज सिंह स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाकर उतारा।

अगला ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड ने फेंका और उस वक्त युवराज सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फ्लिंटॉफ़ का गुस्सा मानो युवराज सिंह ने ब्रॉड पर निकाला और एक के बाद छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। युवराज सिंह ने जैसे ही छठा सिक्स ओवर में मारा उन्होंने फ्लिंटॉफ की तरफ देखा और कुछ शब्द बोले।

गौर हो कि युवराज को इस साल आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा है।

 

Trending news