134 पाकिस्तानी मछुआरे भारत की जेलों में हैं कैद: पाक मंत्री
Advertisement

134 पाकिस्तानी मछुआरे भारत की जेलों में हैं कैद: पाक मंत्री

पाकिस्तान ने आज दावा किया कि भारत की जेलों में देश के 134 मछुआरे बंद हैं और उन्हें वापस लाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज दावा किया कि भारत की जेलों में देश के 134 मछुआरे बंद हैं और उन्हें वापस लाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है।

संसद के उच्च सदन में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने सीनेटरों से कहा कि मछुआरों के मुद्दे को भारत के साथ लगातार उठाया जा रहा है ताकि उनकी रिहाई सुनिश्चित की जा सके।

मंत्रालय ने कहा, प्रयासों की वजह से भारत ने पिछले साल 68 मछुआरों को रिहा किया और इस साल के शुरुआती चार महीने में 17 मछुआरों को रिहा किया। लेकिन अब भी 134 पाकिस्तानी मछुआरे भारत की जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों की गिरफ्तारी एक मानवीय मुद्दा है और उन्हें देश में वापस लाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है।

भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से एक-दूसरे के मछुआरों को अपने जल क्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा अच्छे तरीके से परिभाषित नहीं है। कई मछुआरे अपने कारावास की सजा पूरी कर लेने के बावजूद कई महीनों तक जेलों में पड़े रहते हैं।

 

Trending news