शारजाह में बस ने 10 भारतीय, पाकिस्तानियों को कुचला, एक की मौत
Advertisement

शारजाह में बस ने 10 भारतीय, पाकिस्तानियों को कुचला, एक की मौत

संयुक्त अरब अमीरात में सड़क किनारे इंतजार कर रहे कामगारों को एक बस ने कुचल दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और नौ लोग घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं।

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में सड़क किनारे इंतजार कर रहे कामगारों को एक बस ने कुचल दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और नौ लोग घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं।

खलीज टाइम्स ने पुलिस के हवाले से लिखा है, कामगरों में आठ भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। सभी घर वापस जाने के लिए अल हमारिया में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान बस ने इन्हें कुचल दिया।

अखबार के अनुसार, 34 वर्षीय कामगार की मौत हो गयी जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

Trending news