अमेरिका में भी भारतीय मूल के लोगों ने मनाया छठ
Advertisement

अमेरिका में भी भारतीय मूल के लोगों ने मनाया छठ

अमेरिकी राजधानी के उपनगर में ऐतिहासिक पोटोमेक नदी के किनारे छठ मनाने के लिए भारतीय मूल के कई अमेरिकी पहुंचे। पूजा में शामिल होने के लिए कई लोग तो मीलों दूर से आए थे।

वाशिंगटन : अमेरिकी राजधानी के उपनगर में ऐतिहासिक पोटोमेक नदी के किनारे छठ मनाने के लिए भारतीय मूल के कई अमेरिकी पहुंचे। पूजा में शामिल होने के लिए कई लोग तो मीलों दूर से आए थे।

पटना से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपा शंकर सिंह ने इसकी शुरुआत की थी। इस बार छठे साल पूजा आयोजित हुयी। सूर्य की अराधना को समर्पित त्यौहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग पहुंचे।

पिछले छह साल से छठ पूजा कर रहे सिंह ने पीटीआई से कहा कि इस बार त्यौहार में करीब 250 लोग आए। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के कुछ लोग तो फ्लोरिडा से आए, वहीं एक महिला भारत से आयी थीं। वर्जीनिया से चार, मेरीलेंड से दो और न्यूयार्क तथा न्यूजर्सी से एक-एक महिला पहुंची। पारंपरिक साड़ी पहने सिंह की पत्नी अनिता सिंह के साथ नौ अन्य महिलाएं अघ्र्य देने के लिए कल पोटोमेक नदी के सर्द पानी में उतरीं। अनिता ने पोटोमेक नदी के किनारे छठ मनाने की शुरुआत छह साल पहले की थी।

सिंह ने कहा कि पूजा में भागीदारी बढ़ती जा रही है। छठ के लिए कई परिवार सैकड़ों मील दूर से आकर होटल में ठहरे और यहां पूजा में शामिल हुए। ग्रेटर वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन एरिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय के नामी गिरामी नेता कुमार सिंह ने कहा की यहां पर छठ पूजा की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। कुमार ने कहा कि यह हमारे धार्मिक त्यौहारों को जिंदा रखने की हमारी कोशिश है।

Trending news