दुनिया के तेजी से बढ़ते शहरों में हैं कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु
Advertisement

दुनिया के तेजी से बढ़ते शहरों में हैं कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु

देश के तीन महानगर कोलकाता, मुंबई व बेंगलुर ए टी कीर्ने के ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में तेजी से आगे बढ़ते शहरों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस सूची में शीर्ष पर न्यूयॉर्क व लंदन हैं।

दुनिया के तेजी से बढ़ते शहरों में हैं कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु

सिंगापुर : देश के तीन महानगर कोलकाता, मुंबई व बेंगलुर ए टी कीर्ने के ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में तेजी से आगे बढ़ते शहरों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस सूची में शीर्ष पर न्यूयॉर्क व लंदन हैं।

इस इंडेक्स को आज जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि कारोबारी गतिविधियों, सूचना आदान-प्रदान, मानव पूंजी व सांस्कृतिक अनुभव के आधार पर इन शहरों का चयन किया गया है। इन तीनों भारतीय शहरों ने विशेषरूप से सूचनाओं के आदान प्रदान में सुधार दिखाया है।

ए टी कीर्ने के भागीदार देवाशीष मुखर्जी ने कहा, किसी भी शहर की सफलता में मानव पूंजी का आकर्षित करना सबसे अधिक मायने रखता है। इसके लिए रहने व नवोन्मेषण को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्लोबल सिटीज 2015 के दो हिस्से हैं। ग्लोबल सिटीज इंडेक्स (जीसीआई) और ग्लोबल सिटीज आउटलुक (जीसीओ) यह जीसीआई का पांचवां संस्करण है।

Trending news