बोकोहरम ने 20 लोगों को अगवा करने के बाद 12 को फांसी पर लटकाया
Advertisement

बोकोहरम ने 20 लोगों को अगवा करने के बाद 12 को फांसी पर लटकाया

बोकोहरम के संदिग्ध सदस्यों ने उत्तरी कैमरून में एक बस से 20 लोगों का अपहरण करने के बाद उनमें से 12 लोगों को फांसी दे दी। एक स्थानीय निवासी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अपहरण की घटना रविवार को हुई और जीवित बचे लोगों को छोड़ दिया गया है। उसकी पत्नी भी अगवा किए गए लोगों में थी। एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने घटना की पुष्टि की है।

बोकोहरम ने 20 लोगों को अगवा करने के बाद 12 को फांसी पर लटकाया

याउंदे : बोकोहरम के संदिग्ध सदस्यों ने उत्तरी कैमरून में एक बस से 20 लोगों का अपहरण करने के बाद उनमें से 12 लोगों को फांसी दे दी। एक स्थानीय निवासी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अपहरण की घटना रविवार को हुई और जीवित बचे लोगों को छोड़ दिया गया है। उसकी पत्नी भी अगवा किए गए लोगों में थी। एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने घटना की पुष्टि की है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सभी पीड़ित एक बस से यात्रा कर रहे थे जिस पर कथित रूप से बोकोहरम के सदस्यों ने धावा बोल दिया। सूत्र ने बताया कि यह बस कोजा से मोरा की ओर जा रही थी। ये दोनों शहर नाइजीरियाई सीमा के समीप देश के एकदम उत्तरी छोर पर हैं।  

 

Trending news