हांगकांग में प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झड़प, 40 गिरफ्तार
Advertisement
trendingNow1240218

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झड़प, 40 गिरफ्तार

लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह उस समय पुलिस से भिड़ गए जब उन्होंने हांगकांग सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने दो महीने से ज्यादा समय तक शहर की सड़कों पर रहने के बाद वास्तविक लोकतांत्रिक सुधारों के लिए अपने आंदोलन को तेज करते हुए सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश जैसा कदम उठाया।

हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह उस समय पुलिस से भिड़ गए जब उन्होंने हांगकांग सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने दो महीने से ज्यादा समय तक शहर की सड़कों पर रहने के बाद वास्तविक लोकतांत्रिक सुधारों के लिए अपने आंदोलन को तेज करते हुए सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश जैसा कदम उठाया।

हाथों में छाता लिए प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। इस आंदोलन में छाता लोकतंत्र का प्रतीक बन चुका है। छात्र नेताओं ने कल शाम सरकार के मुख्यालय के बाहर मुख्य प्रदर्शन स्थल पर भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि वे आंदोलन तेज करेंगे। इसके बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस सुरक्षा पंक्तियों को धता बताते हुए आगे बढ़े और मुख्य मार्ग पर यातायात अवरूद्ध कर दिया, लेकिन पुलिस के अवरोधकों ने उन्हें मुख्य कार्याधिकारी लेउंग चुन यिंग के कार्यालय की ओर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी सर्जिकल मास्क, हेल्मेट और सुरक्षा चश्मे पहने हुए थे। वे ‘मुझे चाहिए सच्चा लोकतंत्र’ जैसे नारे लगा रहे थे। उन्होंने कि वे लेउंग और अन्य सरकारी अधिकरियों को सुबह काम पर जाने से रोकने के लिए सड़क पर कब्जा करना चाहते हैं।

कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव शुरू किए जाने के बाद पुलिस ने एक जगह भीड़ पर बल प्रयोग किया और मिर्च स्प्रे तथा लाठियों का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक स्युई वाई हुंग ने बताया कि 40 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending news