पाकिस्तान: यौन उत्पीड़न के बाद आठ साल के बच्चे की हत्या
Advertisement

पाकिस्तान: यौन उत्पीड़न के बाद आठ साल के बच्चे की हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुई एक वीभत्स घटना में आठ वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया। हत्या से पहले अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। लड़का शनिवार से लापता था। कल उसका शव डेरा मुराद जमाली शहर की बाहरी सीमा पर स्थित एक तालाब से बरामद किया गया।

कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुई एक वीभत्स घटना में आठ वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया। हत्या से पहले अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। लड़का शनिवार से लापता था। कल उसका शव डेरा मुराद जमाली शहर की बाहरी सीमा पर स्थित एक तालाब से बरामद किया गया।

डॉन न्यूज कि रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने लड़के का अपहरण किया था और यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस सर्जन डॉ इब्राहीम कंद्राणी ने लड़के के साथ यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लड़के के माथे और मुंह पर चाकू जैसे हथियार से किए घाव के निशान पाए गए हैं। गले पर उंगलियों के निशान भी हैं जिससे उसका गला घोंटने की पुष्टि होती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बच्चों और अन्य कमजोर वर्ग के समूहों की सुरक्षा के लिए तमाम कदम उठाने के बावजूद भी रूढ़िवादी पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Trending news