भारत समेत अन्य जी4 देशों ने की सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग
Advertisement

भारत समेत अन्य जी4 देशों ने की सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग

भारत और जी4 ब्लॉक के अन्य देशों ने कहा है कि यह उपयुक्त समय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ज्यादा प्रतिनिधित्वकारी और 21वीं सदी के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाने के लिए इसमें सुधार किए जाएं।

संयुक्त राष्ट्र : भारत और जी4 ब्लॉक के अन्य देशों ने कहा है कि यह उपयुक्त समय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ज्यादा प्रतिनिधित्वकारी और 21वीं सदी के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाने के लिए इसमें सुधार किए जाएं।

ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान के जी4 ब्लॉक के संयुक्त राष्ट्र मामलों के महानिदेशकों ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए और सुरक्षा परिषद के सुधार को निर्णायक ढंग से आगे ले जाने के मुद्दे पर विचार के लिए कल बर्लिन में बैठक की।

जी4 ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 70 साल बाद और वर्ष 2005 के वैश्विक सम्मेलन के 10 साल बाद अब तक सुधार की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है, जबकि इस दौरान राष्ट्रों के प्रमुख और सरकारें एकमत से शीघ्र सुधार की अपील कर चुकी हैं।

जी4 देशों ने एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा, सुरक्षा परिषद को ज्यादा प्रतिनिधित्व कारी बनाने और 21वीं सदी के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाने के लिए यह उचित समय है। उन्होंने महासभा के अध्यक्ष सैम कुटेसा द्वारा सुरक्षा परिषद के सुधार को शीर्ष प्राथमिकता बनाए जाने के बारे में मजबूत प्रतिबद्धता जताए जाने का स्वागत किया।

Trending news