US राष्‍ट्रपति चुनाव: मिशिगन में आश्चर्यजनक रूप से हारीं हिलेरी क्लिंटन
Advertisement

US राष्‍ट्रपति चुनाव: मिशिगन में आश्चर्यजनक रूप से हारीं हिलेरी क्लिंटन

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने पार्टी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन को मिशिगन प्राइमरी में हराकर अपनी बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत से 15 मार्च को फ्लोरिडा, ओहियो और तीन अन्य बड़े राज्यों में होने वाली महत्वपूर्ण प्राइमरीज से पहले सैंडर्स के अभियान को बढ़त मिली है।

US राष्‍ट्रपति चुनाव: मिशिगन में आश्चर्यजनक रूप से हारीं हिलेरी क्लिंटन

डेट्रॉयट: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने पार्टी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन को मिशिगन प्राइमरी में हराकर अपनी बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत से 15 मार्च को फ्लोरिडा, ओहियो और तीन अन्य बड़े राज्यों में होने वाली महत्वपूर्ण प्राइमरीज से पहले सैंडर्स के अभियान को बढ़त मिली है।

इससे पहले अमेरिकी राज्य मिसिसिप्पी में हिलेरी (68) जबर्दस्त जीत दर्ज कर सैंडर्स के खिलाफ अपने खाते में और अधिक प्रतिनिधियों को शामिल करने में सक्षम रहीं। बहरहाल, मिशिगन में 74 वर्षीय सैंडर्स से हिलेरी को ये मात बहुत कम अंतर से मिली जो शेष चुनावी अभियान में उनके (हिलेरी की) सामने आने वाली चुनौतियों का संकेत है।

मिशिगन में हिलेरी की जीत आसान मानी जा रही थी और कुछ चुनावी सर्वेक्षणों के मुताबिक, वह 20 से अधिक प्वाइंट से आगे चल रही थीं। लेकिन, जैसे ही नतीजा सामने आया सैंडर्स ने 50 प्रतिशत डेमोक्रेटिक मतदाताओं का समर्थन हासिल कर जीत दर्ज की जबकि हिलेरी को 48 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला। सैंडर्स ने एक बयान में कहा कि मिशिगन के लोगों ने सभी चुनाव पंडितों और सर्वेक्षकों को नकार दिया।

बहरहाल, मिशिगन में मिली निराशा के बावजूद हिलेरी प्रतिनिधियों के मामले में अभी भी आगे हैं जो पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी में जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए हिलेरी को 4,763 प्रतिनिधियों में से 2,382 प्रतिनिधियों के समर्थन की जरूरत है और अब तक उन्हें 1,215 प्रतिनिधियों का समर्थन मिल चुका है। हिलेरी ने अब तक 12 राज्यों में जबकि सैंडर्स ने नौ राज्यों में जीत हासिल की है।

Trending news