निकारागुआ में भारी बारिश और बाढ़ से 24 मरे
Advertisement
trendingNow1236152

निकारागुआ में भारी बारिश और बाढ़ से 24 मरे

निकारागुआ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से 24 लोगों की मौत हो गई। कुछ इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की भी आशंका है।

निकारागुआ में भारी बारिश और बाढ़ से 24 मरे

मानागुआ : निकारागुआ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से 24 लोगों की मौत हो गई। कुछ इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की भी आशंका है।

सरकार की प्रवक्ता और प्रथम महिला रोज़ारियो मुरिलो ने बताया कि बाढ़ की वजह से 33,000 लोग बेघर हो गए। इनमें से कई लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है।

होंडुरास की सीमा से लगे कैरेबियाई तट के इलाके में सरकार ने 5,000 आपात भोजन किट भेजे हैं। यहां प्रिंजापोल्का और कोको नदियों में बाढ़ की वजह से लोगों का शेष हिस्से से संपर्क कट गया है। स्थानीय अधिकारियों को चिंता है कि बाढ़ की वजह से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है और बीमारियां फैल सकती हैं।

 

Trending news