घरेलू हिंसा के खात्मे के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को पुरस्कार
Advertisement

घरेलू हिंसा के खात्मे के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को पुरस्कार

भारतीय मूल की अटार्नी अनु पेशवारिया को घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में उनके योगदान के लिए ‘टेक एक्शन अगेंस्ट डोमेस्टि वायलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया है।

वाशिंगटन : भारतीय मूल की अटार्नी अनु पेशवारिया को घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में उनके योगदान के लिए ‘टेक एक्शन अगेंस्ट डोमेस्टि वायलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया है।

वाशिंगटन राज्य की किंग काउंटी में घरेलू हिंसा के खिलाफ किंग काउंटी कोलिशन अगेंस्ट डोमेस्टिक वायलेंस की ओर से हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। समुदायों के बीच घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में समूह या व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाता है।

पेशवारिया को समुदाय के बीच घरेलू हिंसा खत्म करने की उनकी कोशिशों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने भारत और अन्य देशों में महिला सशक्तिकरण, बाल और घरेलू प्रताड़ना, दहेज मौत, तलाक संबंधी सैकड़ों कानूनी मामले का प्रतिनिधित्व किया है।

 

Trending news