मलेशिया का मानना है कि प्रवासियों की कब्रों में है 139 शव: मंत्री
Advertisement

मलेशिया का मानना है कि प्रवासियों की कब्रों में है 139 शव: मंत्री

मलेशिया ने आज कहा कि पिछले दिनों थाइलैंड की सीमा के पास दूरदराज जिस बंदी शिविर का पता चला है उसमें बनी कब्रों में 139 लोगों को दफनाया गया था।

वांग केलियान : मलेशिया ने आज कहा कि पिछले दिनों थाइलैंड की सीमा के पास दूरदराज जिस बंदी शिविर का पता चला है उसमें बनी कब्रों में 139 लोगों को दफनाया गया था।

उप गृह मंत्री वान जुनैदी तुआंकु जाफर ने संवाददाताओं को बताया कि कब्रों के आसपास के क्षेत्र की सफाई की गयी है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या इन कब्रों में 139 शव हैं क्योंकि मलेशिया ने पहले कहा था कि 139 कब्रगाहों का पता चला है इस पर जुनैदी ने कहा, ‘‘हां’’।

मंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शवों को सफेद चादरों में लपेटा गया और मुस्लिम तौर तरीकों के अनुरूप इन्हें दफनाया गया। मलेशिया पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि कुल 139 कब्रों और थाइलैंड की उत्तरी सीमा के पास 28 बंद हो चुके बंदीगृहों का पता चला है। पुलिस का मानना है कि मानव तस्कर और तस्कर इसका इस्तेमाल किया करते थे।

 

Trending news