पाकिस्तान में आठ सैनिकों और 21 आतंकवादियों की मौत
Advertisement

पाकिस्तान में आठ सैनिकों और 21 आतंकवादियों की मौत

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली क्षेत्र में तालिबान के खिलाफ सेना द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत हुई झड़पों में कम से कम आठ सैनिक और 21 आतंकवादी मारे गए।

इस्लामबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली क्षेत्र में तालिबान के खिलाफ सेना द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत हुई झड़पों में कम से कम आठ सैनिक और 21 आतंकवादी मारे गए।

खबर कबायली जिले के स्पिन कमर इलाके में आतंकवादियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह संघर्ष हुआ था। आतंकवादियों के खिलाफ सेना की यह लड़ाई महीने की शुरूआत से ही जारी है। महीने की शुरूआत में आतंकवादियों के खिलाफ ‘खबर-वन’ मुहिम शुरू की गई थी।

सेना ने बताया, ‘21 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हुए।’ उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान हुई जबर्दस्त गोलीबारी के कारण कई सैनिक शहीद हो गए। पेशावर स्थित कब्रिस्तान में शहीद सैनिकों के अंतिम संस्कार में सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ भी शरीक हुए थे।

सेना ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान में मध्य जून में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ‘जर्ब -ए- अज्ब’ अभियान के दौरान 1,100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे जबकि अन्य 44 ‘खबर -वन’ अभियान के दौरान मारे गए। खबर कबायली जिले में विद्रोहियों के खिलाफ यह अभियान इसी महीने शुरू किया गया था। विद्रोहियों के खिलाफ जंग में अब तक 100 सैनिक मारे गए हैं।

Trending news