जम्मू-कश्मीर पर संदेश पाकिस्तान को समझ आ जाना चाहिए: भारत
Advertisement
trendingNow1304616

जम्मू-कश्मीर पर संदेश पाकिस्तान को समझ आ जाना चाहिए: भारत

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संबोधन के बाद भारत ने मंगलवार को दो टूक कहा कि पाकिस्तान को यह संदेश स्पष्ट हो जाना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर भरत का अभिन्न हिस्सा है। भारत ने यह सवाल भी किया कि क्या इस्लामाबाद यह बता सकता है कि आतंकवाद के खिलाफ अरबों डॉलर की मदद लेने के बावजूद उसकी सरजमीं पर आतंकवाद की पनाहगाहें कैसे फल-फूल रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संबोधन के बाद भारत ने मंगलवार को दो टूक कहा कि पाकिस्तान को यह संदेश स्पष्ट हो जाना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर भरत का अभिन्न हिस्सा है। भारत ने यह सवाल भी किया कि क्या इस्लामाबाद यह बता सकता है कि आतंकवाद के खिलाफ अरबों डॉलर की मदद लेने के बावजूद उसकी सरजमीं पर आतंकवाद की पनाहगाहें कैसे फल-फूल रही हैं।

भारत ने ‘जवाब के अधिकार’ के तहत संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि की ‘काल्पनिक और गुमराह करने वाली’ टिप्पणियों को खारिज कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के बाद कहा था कि भारतीय विदेश मंत्री का बयान पाकिस्तान के बारे में ‘झूठ का पुलिंदा’ तथा ‘तथ्यों एवं इतिहास का मजाक’ था। मलीहा को जवाब देते हुए भारत ने इस बात को दोहराया कि कश्मीर सदैव भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।

भारतीय राजनयिक ईनाम गम्भीर ने कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की प्रतिनिधि ने उसे स्पष्ट रूप से नहीं सुना जो हमारी विदेश मंत्री ने आज के संबोधन के दौरान बोला। सुषमा के संबोधन को उद्धृत करते हुए ईनाम गम्भीर ने कहा कि कश्मीर सदैव भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि यह संदेश पूरी तरह से स्पष्ट है।

Trending news