अमेरिकी गोलीबारी में बंदूकधारी समेत 5 की मौत: पुलिस
Advertisement

अमेरिकी गोलीबारी में बंदूकधारी समेत 5 की मौत: पुलिस

उपनगरीय अटलांटा में गोलीबारी में बंदूकधारी समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। डगलस काउंटी के शेरिफ लेफ्टिनेंट जी डेनियल ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे पुलिस को आई कॉल के बाद अधिकारी पश्चिमी अटलांटा स्थित दो मंजिला मकानों के इस उपखंड में पहुंचे।

डगलसविले (अमेरिका) : उपनगरीय अटलांटा में गोलीबारी में बंदूकधारी समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। डगलस काउंटी के शेरिफ लेफ्टिनेंट जी डेनियल ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे पुलिस को आई कॉल के बाद अधिकारी पश्चिमी अटलांटा स्थित दो मंजिला मकानों के इस उपखंड में पहुंचे।

डेनियल ने कहा कि एक व्यक्ति एक घर में घुसा और अपनी पूर्व पत्नी और कई बच्चों को गोली मार दी। पुलिस कल तक पीड़ितों की पहचान और उनके संबंधों की पुष्टि की कोशिश में लगी थी।

डेनियल ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने बंदूक के वार के ही चलते मारा गया। बंदूकधारी का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है। डेनियल ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि इस दंपति में तलाक कब हुआ था या क्या इस परिवार ने पहले कभी पुलिस से संपक किया था?

डेनियल ने कहा, मैं 20 वर्षों तक कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में रहा हूं और यह मेरे द्वारा देखा गया यह अब तक का सबसे खराब मामला है। डेनियल ने कहा कि पड़ोसियों ने गोलीबारी को सुना या देखा और बचावकर्मियों के पहुंचने से पहले मदद करने के लिए बाहर आए। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ पीड़ितों को आवास के भीतर गोली मारी गई जबकि बाकियों को बाहर गोली मारी गई।

जांचकर्ताओं ने संदिग्ध या पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए हैं क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गोलीबारी का उद्देश्य भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। जांचकर्ताओं ने कल घटनास्थल से साक्ष्यों को लेने और उनकी जांच के लिए घर में प्रवेश का वारंट हासिल किया था।

गोलीबारी का शिकार बने मकान से लगभग चार घर छोड़कर रहने वाली केन्या बेयाह ने कल शाम घटनास्थल पर फूल चढ़ाए। वह परिवार को नहीं जानती थी लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्सर उस घर के बाहर बच्चों को खेलते देखा था।

 

Trending news