उत्तरी कॉकेशिया में ISIS से जुड़े 14 लड़ाके मारे गए: रूस
Advertisement

उत्तरी कॉकेशिया में ISIS से जुड़े 14 लड़ाके मारे गए: रूस

रूस के सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तरी कॉकेशियाई क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी दो विशेष अभियानों में इस्लामिक स्टेट से जुड़े 14 लड़ाकों को मार गिराया। यह जानकारी रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने दी है।

मास्को : रूस के सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तरी कॉकेशियाई क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी दो विशेष अभियानों में इस्लामिक स्टेट से जुड़े 14 लड़ाकों को मार गिराया। यह जानकारी रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने दी है।

तास संवाद समिति ने राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति के हवाले से कल कहा कि नालचिक शहर के निकट पहली छापेमारी में 11 लोगों मारे गए। इसी इलाके में दिन में बाद में दूसरे अभियान में तीन अन्य लोग मारे गए।

उसने कहा, ये सभी लोग एक सशस्त्र गिरोह में शामिल थे जिसके सदस्य आईएस के प्रति वफादार हैं। आतंकवाद निरोधी समिति ने कहा कि कबार्दिनो-बलकारिया क्षेत्र में नालचिक के बाहर वनक्षेत्र को जब प्रवर्तन अधिकारियों ने घेर लिया तो लड़ाकों ने उन पर गोलीबारी की और उन पर ग्रनेड फेंके।

एक पुलिस सूत्र ने इंटरफैक्स संवाद समिति को बताया कि मारे गए लोगों में एक स्थानीय आईएस सेल का नया नेता और दो उप नेता शामिल थे। इस दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

Trending news