सीरिया में विदेशी अभियान से भड़क सकता है विश्वयुद्ध : रूसी प्रधानमंत्री
Advertisement

सीरिया में विदेशी अभियान से भड़क सकता है विश्वयुद्ध : रूसी प्रधानमंत्री

रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने आगाह किया कि यदि अरब सैनिक सीरिया युद्ध में प्रवेश करते हैं तो इससे नया विश्वयुद्ध भड़क सकता है। उन्होंने इसकी जगह संघर्षविराम वार्ता का अनुरोध किया।

सीरिया में विदेशी अभियान से भड़क सकता है विश्वयुद्ध : रूसी प्रधानमंत्री

म्यूनिख (जर्मनी) : रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने आगाह किया कि यदि अरब सैनिक सीरिया युद्ध में प्रवेश करते हैं तो इससे नया विश्वयुद्ध भड़क सकता है। उन्होंने इसकी जगह संघर्षविराम वार्ता का अनुरोध किया।

अमेरिका को गंभीरता से सोचना चाहिये

जर्मन हैंडलस्ब्लैट दैनिक ने उनके हवाले से कहा, 'अमेरिकी और हमारे अरब सहयोगियों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए; क्या वे स्थाई युद्ध चाहते हैं?' उन्होंने कहा, 'क्या वे असल में यह सोचते हैं कि वे जल्दी से इस तरह का युद्ध जीत जाएंगे? नया विश्वयुद्ध भड़काने की जगह सभी पक्षों को वार्ता की मेज पर आना चाहिए।'

Trending news