‘चीन-भारत संबंध का फायदा उठा रहे हैं कुछ क्षेत्रीय देश’
Advertisement

‘चीन-भारत संबंध का फायदा उठा रहे हैं कुछ क्षेत्रीय देश’

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध के प्रतिस्पर्धी स्वभाव का कुछ क्षेत्रीय देश अपने खुद के विकास की खातिर मनमाफिक सहायता पैकेज हासिल करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका-प्रशांत कमान के लिए नामित एडमिरल हैरी हैरिस ने कहा कि भारत-चीन के बीच मौजूदा संबंध विश्वास की कमी के कारण जटिल हो गए हैं।

वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध के प्रतिस्पर्धी स्वभाव का कुछ क्षेत्रीय देश अपने खुद के विकास की खातिर मनमाफिक सहायता पैकेज हासिल करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका-प्रशांत कमान के लिए नामित एडमिरल हैरी हैरिस ने कहा कि भारत-चीन के बीच मौजूदा संबंध विश्वास की कमी के कारण जटिल हो गए हैं।

हैरिस ने कल अपने नामांकन की पुष्टि के दौरान सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा, कुछ क्षेत्रीय देश भारत और चीन के प्रतिस्पर्धी संबंधों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। वे अपने खुद के विकास के लिए नयी दिल्ली और बीजिंग से मनमाफिक सहायता मांगते हैं। उन्होंने ऐसा करने वाले किसी देश का नाम नहीं लिया।

हैरिस ने कहा, क्षेत्र की दो सबसे तेज बढ़ती शक्तियों, भारत और चीन के बीच मौजूदा रिश्ता पाकिस्तान के साथ चीन के दीर्घकालीन संबंध, 1962 के युद्ध में भारत की पराजय तथा संसाधनों के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण पैदा हुए विश्वास के अभाव से जटिल हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन ने अपने घरेलू विकास और आर्थिक विकास को जारी रखना सुनिश्चित करने के लिए साझा जमीन हासिल की है तथा वे ब्रिक्स, जी-20 और जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में एक दूसरे का सहयोग करते हैं।

 

 

Trending news