कुल्हाड़ी हमले के बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के भाई की मौत
Advertisement

कुल्हाड़ी हमले के बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के भाई की मौत

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के सबसे छोटे भाई की आज अस्पताल में मौत हो गई। उनपर दो दिन पहले एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला किया था।

कोलंबो : श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के सबसे छोटे भाई की आज अस्पताल में मौत हो गई। उनपर दो दिन पहले एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला किया था।

पुलिस प्रवक्ता रूवान ज्ञानसेखरा ने कहा, प्रियंथा सिरिसेना की अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई। 40 वर्षीय व्यापारी सिरिसेना पर गुरवार की रात को निजी विवाद के कारण उनके गृह नगर पोलोन्नरूवा में हमला किया गया। पोलोन्नरूआ राजधानी कोलंबो से 215 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। उन्हें उसी रात विमान से पोलोन्नरूवा से कोलंबो पहुंचाया गया था।

सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें सघन निगरानी कक्ष में भर्ती कराया गया था। उनकी मृत्यु उस समय हुई है जब राष्ट्रपति चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 8 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया है। हमलावर सिरिसेना का दोस्त था।

 

Trending news