म्यांमार का संघर्ष विराम मसौदा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण: संयुक्त राष्ट्र
Advertisement

म्यांमार का संघर्ष विराम मसौदा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने म्यामांर में दशकों से जारी गृह युद्ध के अंत को लेकर लक्षित एक संघर्ष विराम समझौते के मसौदे की आज सराहना करते हुए कहा कि सरकार और जातीय सशस्त्र समूहों का मसौदे पर सहमत होना ‘ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण’ है। संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए कई महीनों से चल रही शांति वार्ता में पर्यवेक्षक के रूप में काम किया है।

रंगून : संयुक्त राष्ट्र ने म्यामांर में दशकों से जारी गृह युद्ध के अंत को लेकर लक्षित एक संघर्ष विराम समझौते के मसौदे की आज सराहना करते हुए कहा कि सरकार और जातीय सशस्त्र समूहों का मसौदे पर सहमत होना ‘ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण’ है। संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए कई महीनों से चल रही शांति वार्ता में पर्यवेक्षक के रूप में काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने आज देश के राष्ट्रपति द्वारा सशस्त्र विद्रोही समूहों के साथ राष्ट्रीय संघर्ष विराम के मसौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि यह प्रयोगात्मक समझौता म्यामांर के लिए एक ‘मील का पत्थर’ है।

संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार विजय नांबियार की ओर एक बयान में कहा गया, सोलह साल से अधिक लंबे संघर्ष के बाद म्यामांर सरकार और 16 जातीय सशस्त्र समूहों का एक संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचना एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जातीय सशस्त्र समूहों के एक सम्मेलन के बाद ही पूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है जिसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है।

Trending news