भारत और श्रीलंका के दोस्ताना संबंध देखकर खुश : चीन
Advertisement

भारत और श्रीलंका के दोस्ताना संबंध देखकर खुश : चीन

चीन ने श्रीलंका के नये राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की भारत यात्रा पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि वह दोनों देशों के बीच करीबी और दोस्ताना संबंधों को देखकर खुश है और उसका विश्वास है कि तीनों राष्ट्रों के बीच मजबूत रिश्ते पूरे क्षेत्र के लिए सहायक होंगे।

भारत और श्रीलंका के दोस्ताना संबंध देखकर खुश : चीन

बीजिंग : चीन ने श्रीलंका के नये राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की भारत यात्रा पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि वह दोनों देशों के बीच करीबी और दोस्ताना संबंधों को देखकर खुश है और उसका विश्वास है कि तीनों राष्ट्रों के बीच मजबूत रिश्ते पूरे क्षेत्र के लिए सहायक होंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सिरीसेना की भारत यात्रा और दोनों देशों के बीच अनेक सहमतियों पर टिप्पणी करते हुए यहां मीडिया से कहा, ‘श्रीलंका और भारत दोस्ताना संबंध रखते हैं और चीन के महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम शांति और समृद्धि के लिए भारत के साथ रणनीतिक सहयोगात्मक साझेदारी विकसित करना चाहते हैं और श्रीलंका के साथ भी ऐसा ही चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस बीच हम भारत-श्रीलंका के रिश्तों में दोस्ताना प्रगति को देखकर खुश हैं। हमारा विश्वास है कि तीनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते तीनों के लिए और पूरे क्षेत्र के लिए मददगार हैं। इसलिए हम श्रीलंका और भारत के बीच रिश्तों की प्रगति को देखकर खुश हैं।’

भारत और श्रीलंका ने सोमवार को असैन्य परमाणु सहयोग करार पर दस्तखत किये थे जिसे श्रीलंका पर चीन के बढ़ते प्रभाव के जवाब के रूप में नयी दिल्ली की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह श्रीलंका का किसी दूसरे देश के साथ इस तरह का पहला करार है जो श्रीलंका की नयी सरकार की भारत समर्थक पहल को दर्शाता है।

नये श्रीलंकाई राष्ट्रपति भारत यात्रा के बाद अगले महीने चीन के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करने के लिए उस देश की यात्रा करेंगे। सिरीसेना 26 मार्च को चीन पहुंचेंगे और वाषिर्क ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ में शिरकत करेंगे।

Trending news