Best Selling Hatchback- Maruti Baleno: भारतीय कार बाजार में हैचबैक सेगमेंट पर मारुति सुजुकी का दबदबा कायम है. फरवरी 2023 महीने में सबसे ज्यादा बिकी 4 कारें मारुति सुजुकी की हैं और यह सभी कारें हैचबैक सेगमेंट की हैं. यह पढ़ने के बाद आपको लग रहा होगा कि मारुति ऑल्टो या वैगनआर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही होगी. लेकिन, ऐसा नहीं है. फरवरी 2023 महीने में मारुति सुजुकी बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसने ऑल्टो, वैगनआर और स्विफ्ट को पीछे छोड़ दिया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. Maruti Baleno
फरवरी 2023 में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Baleno) की 18,592 यूनिट बिकी हैं जबकि फरवरी 2022 में 12,570 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 47.91 प्रतिशत की बढ़त हुई है. बता दें कि मारुति बलेनो की प्राइस रेंज 6.56 लाख रुपये से 9.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.


2. Maruti Swift
दूसरे नंबर पर स्विफ्ट (Maruti Swift) रही. फरवरी 2023 में  इसकी 18,412 यूनिट्स बिकी हैं जबकि फरवरी 2022 में 19,202 यूनिट्स बिकी थीं. इसकी बिक्री में 4.11% की गिरावट (सालाना) है.


3. Maruti Alto
तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Alto) रही, जिसकी फरवरी 2023 में 18,114 यूनिट की बिक्री हुई, जो फरवरी 2022 में बेची गई 11,551 यूनिट्स से 56.82 प्रतिशत ज्यादा है. 


4. Maruti Wagon R
चौथे नंबर पर वैगनआर (Maruti Wagon R) रही. इसकी फरवरी 2022 में 14,669 यूनिट बिकी थीं, जिसकी तुलना में पिछले महीने (फरवरी 2023) में 16,889 यूनिट्स बिकी हैं. इसकी बिक्री सालाना आधार पर 15.13% बढ़ी है.


हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे