New Bhojpuri Songs: होली (Holi 2023) का त्योहार एकदम करीब आ गया है, ऐसे में भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) का जिक्र ना किया जाए तो रंगों का त्योहार थोड़ा फीका लगने लगता है. होली का त्योहार आने से एक महीना पहले ही इंटरनेट पर भोजपुरी गानों का रंग चढ़ने लगता है. अब होली पार्टी के लिए भोजपुरी टॉप गानों की लिस्ट हम आपके लिए ले आए हैं जो मस्ती और धमाल को दोगुना करने में आपकी मदद करेंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

हमार बाड़े पति: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) औऱ शिल्पी राज का नया होली गाना इंटरनेट पर हाल ही में रिलीज हुआ है. अगर आप भी होली की पार्टी का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो खेसारी का यह गाना खूब कमाल साबित होगा. 



आवा ना चोली में रंग: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का होली से पहले यह गाना वायरल होने लगता है. आवा ने चोली में रंग डलवाला भोजपुरी गाने पर लोग खूब थिरकते हैं. 



लहंगवा लस लस करता: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का लहंगवा लस लस करता हर होली पार्टी में बजाया जाता है. होली की पार्टी में पवन सिंह के इस गाने पर नाचने से लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं. 


दुई रुपया: भोजपुरी गाना दुई रुपया हर होली पार्टी में रंग जमा देता है. खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) के गाने पर ठुमके मारने से लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं.  



हिलोरा मारे जवनिया न: भोजपुरी स्टार निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली (Aamrapali Dubey) का होली गाना हिलोरा मारे हर साल इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगता है. आम्रपाली और निरहुआ का यह गाना हर भोजपुरी होली पार्टी की जान माना जाता है. 


हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे