Khesari Lal Yadav Trending Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की चर्चे जितने हों उतने ही कम रहते हैं. एक बार फिर से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Movies) ने ऐसा कुछ कर दिखाया है कि उनके बारे में हर कोई बात करने पर मजबूर हो गया है. जी हां...खेसारी राल यादव (Khesari Lal Yadav Naya Gaana) ने हाल में अपना एक नया गाना रिलीज किया है, जो यूट्यूब पर पहले 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. खेसारी लाल यादव का (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs) नया गाना 'नागिन' 24 घंटे से भी कम समय में गजब का कमाल दिखा रहा है और बीते दिन से ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर कायम है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

खेसारी लाल यादव ने बनाई हिस्ट्री! 


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Films) के नए गाने 'नागिन' को 24 घंटे से भी कम के समय में करीब 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. हर बीतते मिनट के साथ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Nagin) के नए गाने के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं. खेसारी लाल यादव नए भोजपुरी गाने में बीन बजाकर 'नागिन' को नचाते नजर आ रहे हैं. खेसारी का 'नागिन' भी किसी अप्सरा से कम नहीं है. खेसारी (Khesari Lal Yadav Instagram) के नए गाने में भोजपुरी हसीना श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) खूबसूरत नागिन के रूप में नजर आ रही हैं. पतली कमर को मटकाती श्वेता शर्मा की अदाओं पर पैंस लट्टू हुए जा रहे हैं. 



बता दें, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Nagin Song) का नया गाना 'नागिन' भोजपुरी स्टार के साथ खुशी कक्कड़  ने गाया है. इस गाने के बोल अर्जुन शर्मा  ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. भोजपुरी न्यू सॉन्ग में खेसारी का लुक भी कमाल है. वह शर्ट के बटन खोलकर अपनी सिक्स पैक बॉडी को दिखाते हुए श्वेता शर्मा के साथ केमेस्ट्री जमाते नजर आ रहे हैं. 


हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे