Mutual Fund SIP: नौकरी के बाद यानी रिटायरमेंट के खर्चे की चिंता अक्सर ही लोगों को सताती है, लेकिन हर वर्ग के लोगों के लिए बड़ा निवेश मुश्किल होता है. ऐसे में, अगर आप भी छोटे निवेश में बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. आज यहां आपको बता रहे हैं निवेश के कुछ मूल सिद्धांतों के बारे में जिससे आप कम समय में छोटे निवेश के साथ मोटा फंड बना सकते हैं.


कब से शुरू करें निवेश


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

छोटे निवेश से मोटा फंड जमा करने के लिए निवेश का सही समय चुनना बेहद जरूरी है. इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा ही कम उम्र से निवेश शुरू करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें आपको निवेश की एक लंबी अवधि मिलती और साथ ही रिस्क लेने की क्षमता भी ज्यादा होती है. म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करके आप लंबी अवधि में करोड़ों रुपये बना सकते हैं.


म्यूचुअल फंड्स में SIP से बनेंगे करोड़पति


अब हम यहां एक कैलकुलेशन से समझते हैं. अगर आपने 25 साल की उम्र में ही SIP के जरिए निवेश करना शुरू कर दिया. हर महीने 5000 रुपये यानी दिन का 167 रुपये भी अगर बचाकर SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया तो रिटायरमेंट की उम्र यानी 60 साल में आपके पास 11.33 करोड़ की मोटी रकम होगी.


मंथली निवेश                                  5000 रुपये
अनुमानित रिटर्न                              14%
सालाना SIP बढ़ोतरी                       10%
कुल निवेश अवधि                           35 साल
कुल निवेश                                     1.62 करोड़ रुपये
कुल रिटर्न                                      9.70 करोड़ रुपये 
मैच्योरिटी अमाउंट                         11.33 करोड़ रुपये


ध्यान रहे ये जरूरी बातें 


- हर साल जब आपकी सैलरी बढ़ने के साथ निवेश की रकम भी बढ़ा लें.
- 35 साल की लंबी अवधि में आपको कंपाउंडिंग का शानदार फायदा मिलता है.
- म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में आपको 10-16 परसेंट सालाना का रिटर्न मिलता है.
- जब आप हर साल निवेश बढ़ाते रहते हैं तो आप रिटायरमेंट के काफी पहले ही करोड़पति बन चुके होते हैं. 


ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर