GK Quiz On Ramayana: सनातन धर्म में पवित्र ग्रंथ रामायण का एक विशेष स्थान है. इस धार्मिक ग्रंथ का सबसे पुराना संस्करण संस्कृत भाषा में है. रामायण में बताया गया है कि कैसे आप मर्यादा में रहकर भी बुराई का सर्वनाश कर सकते हैं. यहां हम आपके लिए रामायण पर एक प्रश्नोत्तरी लेकर आए हैं, इसे हल करके आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल-  रावण किस वाद्य यंत्र को बजाया करता था?


A.वीणा

B.सरोद 


C.मंजीरा


D.उपरोक्त में से कोई नहीं 


जवाब- लंकापति रावण वीणा वाद्य यंत्र बजाया करता था.


 


सवाल- शिव धनुष तोड़कर भी राम का सहज रहना, उनका ये गुण हमें क्या सीख देता है. 


A. क्रोध पर विजय पाना


B. हर हाल में जीतना


C. विनम्र बने रहना


D. अच्छे कर्म करना


जवाब- C. विनम्र बने रहना. सफलता की चरम सीमा पर भी विनम्र बने रहना सज्जनों का गुण है, जो किसी भी परिस्थिति को खुद पर हावी न होने देना और ऐसे समय में हमें सहज रहना सिखाता है. 



सवाल- भगवान राम, उनके अनुज लक्ष्मण और देवी सीता वनवास के दौरान किस जंगल में रुके थे?


A.अरन्या


B.अरण्यक


C.दंडकारण्य


D.करण्य


जवाब- दंडकारण्य में भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण ने अपना वनवास बिताया था. 



सवाल- भगवान राम के पिता का नाम क्या था?


A.शालिशुका


B.बृहद्रथ


C.राजाधिराज


D.दशरथ 


जवाब- अयोध्या के राजा दशरथ भगवान राम के पिता थे, जिनकी तीन रानियां कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा थीं. भगवान राम की माता का नाम कौशल्या था. 



सवाल- भावार्थ रामायण किसने लिखी थी?


A.माधव कंडाली


B.एकनाथ 


C.कृतिबास


D.बुद्ध रेड्डी
 
जवाब- भावार्थ रामायण को एकनाथ ने लगभग 16वीं शताब्दी में मराठी भाषा में लिखा था.



सवाल- निम्नलिखित में से कौन रामचरितमानस के काण्ड हैं?


A.बालकाण्ड 


B.अरण्यकाण्ड 


C.किष्किन्धाकाण्ड 


D.उपरोक्त सभी सही हैं


जवाब- रामचरितमानस को सात भागों बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड और उत्तरकाण्ड में विभक्त किया गया है.


 


सवाल- रामायण की रचना मूल रूप से किसने की थी?


A.ऋषि वाल्मीकि


B.तुलसी दास


C.संत एक नाथ


D.अभिनंदन


जवाब- रामायण की रचना मूल रूप से ऋषि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में की थी.