Bansgaon Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर जिले में लोकसभा की दो सीटें हैं- गोरखपुर सदर और बांसगांव. कमलेश पासवान बांसगांव से सांसद हैं और यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. पिछले तीन चुनाव उन्होंने लगातार जीते हैं. भाजपा ने इस बार भी कमलेश पासवान पर ही भरोसा जताया है. पहली ही लिस्ट में उनका नाम घोषित कर दिया गया. खास बात यह है कि 2019 के चुनाव में पासवान ने बसपा-सपा के उम्मीदवार को डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया था. इससे पहले के दोनों चुनावों में भी जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा था.यहां कांग्रेस के सदल प्रसाद (सदन प्रसाद) उम्मीदवार बनाए गए हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बांसगांव लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट


बांसगांव में 1 जून को वोटिंग हुई. दोपहर 3 बजे तक 43.71 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. नतीजे 4 जून को आएंगे.


बांसगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार
भाजपा कमलेश पासवान - वोट
कांग्रेस सदल प्रसाद - वोट
बसपा - - वोट

 


कांग्रेस और सपा गठबंधन में बांसगांव की सीट कांग्रेस को मिली है. योगी के प्रभाव और कमलेश पासवान की मजबूत सियासी पिच को देखते हुए गठबंधन उम्मीदवार सदल प्रसाद के लिए चुनौती देना आसान नहीं होगा. बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभाएं आती हैं. इसमें बांसगांव, चिल्लूपार, चौरी-चौरा, रुद्रपुर और बरहज शामल हैं. पांचों जगहों पर भाजपा के विधायक जीते हैं. 


200+ प्रमुख लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट लिस्ट देखिए


जातिगत समीकरण देखें तो बांसगांव सीट पर वोटरों की आबादी 21 लाख के करीब है. यहां एससी वोटर ज्यादा हैं, उसके बाद ओबीसी वोटर हैं. 6 लाख सवर्ण और 2 लाख मुस्लिम मतदाता हैं. कांग्रेस के बाद यहां भाजपा ही जीतती आ रही है. एक बार सहानुभूति लहर में कमलेश पासवान की मां 1996 में सपा के टिकट पर जीती थीं. कुछ समय पहले उनके पति की बम धमाके में हत्या हो गई थी. 


पता है इलाहाबाद छोड़ चुनाव लड़ने रायबरेली क्यों गया था गांधी परिवार?


बांसगांव क्षेत्र में भाजपा की पोजीशन पहले से मजबूत है. इस क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ का भी काफी प्रभाव है. कमलेश पासवान को जब भाजपा ने चौथी बार प्रत्याशी बनाया तो वह शाम में ही गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे. उन्होंने गोरखपुर आए सीएम योगी से भी आशीर्वाद लिया. 


बांसगांव सीट पर शुरू में कांग्रेस ही जीतती रही. राम लहर में 1991 में भाजपा ने खाता खोला. 


बांसगांव लोकसभा सीट से जीते सांसद
1957  महादेव प्रसाद  कांग्रेस
1962  महादेव प्रसाद  कांग्रेस
1967  मोहलू प्रसाद  संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1971  राम सूरत प्रसाद  कांग्रेस
1977  विशारद फिरंगी प्रसाद  जनता पार्टी
1980  महाबीर प्रसाद  कांग्रेस
1984  महाबीर प्रसाद  कांग्रेस
1989  महाबीर प्रसाद  कांग्रेस
1991  राज नारायण पासी  भाजपा
1996  सुभावती पासवान  सपा
1998  राज नारायण पासी  भाजपा
1999  राज नारायण पासी  भाजपा
2004  महाबीर प्रसाद  कांग्रेस
2009  कमलेश पासवान  भाजपा
2014  कमलेश पासवान  भाजपा
2019  कमलेश पासवान  भाजपा