Quiz: दुनिया में कितने लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं?
Gk Important Questions: जनरल नॉलेज में कुछ ट्रिकी सवाल होते हैं. जिनके जवाब तो आसान होते हैं लेकिन जवाब तभी दिए जा सकते हैं जब सवाल को पूरी तरह से सुना और समझा जाए, क्योंकि ऐसे सवालों के कई आंसर होते हैं.
General Knowledge Questions With Answers: दुनिया में जीके सिर्फ इसलिए है कि आप कोई एग्जाम देने गए, इससे सवाल पूछे गए, आपने जवाब दिए और काम हो गया. जीके सभी के ज्ञान का विस्तार करने के लिए है. जीके अगर आपकी अच्छी होगी तो आप लोगों से किसी भी मुद्दे पर सर्थक बात करने में सक्षम होंगे उनके सवालों के सही जवाब तर्क के साथ देने में सक्षम होंगे. हम यहां आपको जनरल नॉलेज के सवाल और ऐसे ही जवाब बताने जा रहे हैं.
सवाल 1 - कीड़ों की कितने टांगे होती हैं?
जवाब 1 - ज्यादातर कीड़ों के 6 पैर होते हैं.
सवाल 2 - मनुष्य के पैर के पंजे में कितनी हड्डियां होती है?
जवाब 2 - मनुष्य के पैर के पंजे में 16 हड्डियां होती है.
सवाल 3 - ऐसा कौन सा प्राकृतिक पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता है?
जवाब 3 - शहद ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता है.
सवाल 4 - ऐसा कौन सा जानवर है जो कूद नहीं सकता है?
जवाब 4 - हाथी ऐसा जानवर है जो कूद नहीं सकता है.
सवाल 5 - हमारे शरीर की सबसे लंबी मांसपेशी कौन सी है?
जवाब 5 - हमारे शरीर की सबसे लंबी मांसपेशी जीभ है.
सवाल 6 - ऐसा कौन सा पक्षी है जो 240 मील प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है?
जवाब 6 - पैरिग्राइन फाल्कन ही वो पक्षी है जो 240 मील प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है.
सवाल 7 - दुनिया में लगभग कितने लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं?
जवाब 7 - दुनिया में लगभग 11 फीसदी लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं.
सवाल 8 - ऐसा कौन सा ग्रेन है जो अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर उगाया जाता है?
जवाब 8 - मकई ऐसा ग्रेन है जो अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर उगाया जाता है.