IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - भारत के किस राज्य की सीमाएं नेपाल, भूटान और चीन से मिलती है?
(क) मेघालय
(ख) अरुणाचल प्रदेश
(ग) पश्चिम बंगाल
(घ) सिक्किम 


सवाल 2 - भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
(क) पुष्कर
(ख) लोकटक
(ग) वूलर
(घ) डल 


सवाल 3 - 'महाबली गंगा' किस देश की सबसे बड़ी नदी है?
(क) थाईलैंड
(ख) इण्डोनेशिया
(ग) श्रीलंका
(घ) म्यांमार 


सवाल 4 - अफगानिस्तान का हेलमंद प्रांत किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है?
(क) अफीम
(ख) कपास
(ग) तम्बाकू
(घ) गेहूं 


सवाल 5 - बद्रीनाथ धाम किस शहर में स्थित है?
(क) देहरादून
(ख) रुद्रप्रयाग
(ग) पौड़ी
(घ) चमोली


IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत का सबसे लंबा बॉर्डर किस देश के साथ है?


सवाल 6 - दिल्ली स्थित जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था?
(क) अकबर
(ख) हुमांयू
(ग) शेरशाह
(घ) शाहजहां 


सवाल 7 - लाल रंग का गुलाब हरी रोशनी में कैसा दिखाई देता है?
(क) पीला
(ख) गुलाबी
(ग) काला
(घ) लाल 


सवाल 8 - टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?
(क) जे. एल. बेयर्ड
(ख) मैकमिलन
(ग) जेम्स वॉट
(घ) इनमें से कोई नहीं 


सवाल 9 - निम्नलिखित में से किस ग्रह को पृथ्वी की बहन कहा जाता है?
(क) शनि
(ख) शुक्र
(ग) चंद्रमा
(घ) मंगल 


सवाल 10 - किस ग्रह को शाम का तारा भी कहा जाता है?
(क) पृथ्वी
(ख) शनि
(ग) शुक्र
(घ) चंद्रमा


यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (घ) सिक्किम 
2. (ग) वूलर
3. (ग) श्रीलंका
4. (क) अफीम
5. (घ) चमोली 
6. (घ) शाहजहां 
7. (ग) काला
8. (क) जे. एल. बेयर्ड
9. (ग) शुक्र
10. (ग) शुक्र


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.