Weekly Current Affair 17th January 2023 to 23rd January 2023: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (Weekly Current Affairs) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं.


17th January 2023 Current Affairs: 17 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - 'नेशनल स्टार्टअप डे' कब मनाया गया है?
जवाब - 16 जनवरी को


सवाल 2 - जल्लीकट्टू 2023 समारोह कहां शुरू हुआ है?
जवाब - तमिलनाडु


सवाल 3 - किसने चिकित्सा आपूर्ति के लिए 'आरोग्य मैत्री' की घोषणा की है?
जवाब - नरेंद्र मोदी


सवाल 4 - OCED ने किसे मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है?
जवाब - क्लेयर लोम्बार्डली


सवाल 5 - विश्व आर्थिक मंच 2023 शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया जा रहा है?
जवाब - स्विट्ज़रलैंड


सवाल 6 - हाल ही जारी हुई ऑक्सफेम की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1% अमीरों के पास देश की कितने प्रतिशत सम्पत्ति है?
जवाब - 40% 


सवाल 7 - G20 के तहत 'थिंक 20' की बैठक कहां शुरू हुई है?
जवाब - भोपाल


सवाल 8 - किस देश के 'मिशेल सेंटेलिया' ने मिरर टाइपिंग किताबें बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है?
जवाब - इटली


सवाल 9 - भारत ने किस देश को 'पेंटावैलेंट टीके' दान करने की घोषणा की है?
जवाब - क्यूबा


सवाल 10 - बिहू या भोगाली बिहू त्योहार कहां मनाया गया है?
जवाब - असम


18th January 2023 Current Affairs: 18 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


सवाल 1 - 'मिस यूनिवर्स 2022' का विजेता किसे चुना गया है?
जवाब - आर'बोनी गेब्रियल


सवाल 2 - किस प्रदेश की सरकार सभी ऑफलाइन सेवा समाप्त करके पूरी तरह से डिजिटल हो गई है?
जवाब - जम्मू कश्मीर


सवाल 3 - कौन सा देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 'जवाहरलाल नेहरू' के चित्र वाला डाक टिकट जारी करेगा?
जवाब - श्री लंका


सवाल 4 - 'अर्मेनिया' में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब - नीलाक्षी साहा सिन्हा


सवाल 5 - हाल ही में 'माघी मेला उत्सव' कहां आयोजित किया जा रहा है?
जवाब - पंजाब


सवाल 6 - हाल ही में जारी हुई सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में कौन टॉप पर रहा है?
जवाब - जेरी सीनफेल्ड


सवाल 7 - किसने 14वीं बार स्पेनिश कप जीता है?
जवाब - बार्सेलोना


सवाल 8 - संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वरुण' भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है?
जवाब - फ्रांस


सवाल 9 - हाल ही में 15वें India-UK विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन कहां किया गया है?
जवाब - नई दिल्ली


सवाल 10 - किसने Women IPL के मीडिया राइट्स 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं?
जवाब - Viacom 18


19th January 2023 Current Affairs: 19 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


सवाल 1 - किस देश के राष्ट्रपति 'गुयेन जुआन फुक' ने इस्तीफा दिया है?
जवाब - वियतनाम


सवाल 2 - भारत का पहला रसद, जलमार्ग और संचार स्कूल कहां लांच किया गया है?
जवाब - त्रिपुरा


सवाल 3 - किसने 'मलेशिया ओपन 2023' में पुरुष एकल खिताब जीता है?
जवाब - विक्टर एक्सेलसन


सवाल 4 - उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन बने हैं?
जवाब - पंकज कुमार सिंह


सवाल 5 - भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाला राज्य कौन सा बना है?
जवाब - उत्तर प्रदेश


सवाल 6 - 'अजंता एलोरा फिल्म फेस्टिवल' में किसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन कैलाश पुरस्कार मिला है?
जवाब - नानेरा


सवाल 7 - किसे 'फेडरल बैंक लिटरेरी अवॉर्ड 2023' मिला है?
जवाब - के वेणु


सवाल 8 - भारत और किस देश ने 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता आयोजित किया है?
जवाब - दक्षिण कोरिया


सवाल 9 - प्रधानमंत्री मोदी ने कहां सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है?
जवाब - बस्ती


सवाल 10 - ASI ने कहां दो 1200 साल पुराने स्तूपों की खोज की है?
जवाब - बिहार


20th January 2023 Current Affairs: 20 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


सवाल 1 - NDRF ने कब अपना स्थापना दिवस मनाया है?
जवाब - 19 जनवरी


सवाल 2 - किस कंपनी ने भारत में 'Girls4Tech STEM' पहल के दूसरे चरण की शुरुआत की है?
जवाब - मास्टरकार्ड


सवाल 3 - किस देश की प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने की घोषणा की है?
जवाब - न्यूज़ीलैंड


सवाल 4 - 'मार्शल आइलैंड्स' में किसे भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
जवाब - सिबी जॉर्ज


सवाल 5 - भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार कौन बना है?
जवाब - रूस


सवाल 6 - भारत के किस बैंक ने 'बेस्ट स्मॉल बैंक अवॉर्ड 2022' जीता है?
जवाब - तमिलनाडु मार्केटाइल बैंक


सवाल 7 - वर्ल्ड बैंक ने किस देश की दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था घोषित किया है?
जवाब - पाकिस्तान


सवाल 8 - किसे 'मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है?
जवाब - कृष्णा वविलाला


सवाल 9 - दुनिया में सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा बना है?
जवाब - Amazon


सवाल 10 - चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए WEF केंद्र कहां स्थापित किया जाएगा?
जवाब - हैदराबाद


21st January 2023 Current Affairs: 21 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


सवाल 1 - किस IIT ने स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम 'BharOS' विकसित किया है?
जवाब - आईआईटी मद्रास (IIT Madras)


सवाल 2 - एक दिवसीय 'इंडिया कोल्ड चेन कॉन्क्लेव' का आयोजन कहां किया गया है?
जवाब - नई दिल्ली


सवाल 3 - किस देश के क्रिकेटर 'हाशिम अमला' ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा की है?
जवाब - दक्षिण अफ्रीका


सवाल 4 - हाल ही में 'ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023' (Brand Guardianship Index 2023) में कौन टॉप पर रहा है?
जवाब - जेनसेन हुआंग


सवाल 5 - किस राज्य सरकार ने छात्राओं को 60 दिन का मातृत्व अवकाश देने की अनुमति दी है?
जवाब - केरल


सवाल 6 - किसने मानवता की सेवा के लिए बहरीन का 'ISA अवॉर्ड' जीता है?
जवाब - सैंडुक रुइट


सवाल 7 - भारत और कौन सा देश मैत्री पाइपलाइन डीजल की आपूर्ति करेगा?
जवाब - बांग्लादेश


सवाल 8 - अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला कौन बनी हैं?
जवाब - जनानी रामचंद्रन


सवाल 9 - किसने हॉकी विश्वकप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है?
जवाब - नीदरलैंड


सवाल 10 -  अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला 'FITUR 2023' कहां शुरू हुआ है?
जवाब - मैड्रिड


22nd January 2023 Current Affairs: 22 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


सवाल 1 - किस देश के राष्ट्रपति इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे?
जवाब - मिस्र (Egypt)


सवाल 2 - देश में कहां सबसे गहराई में मेट्रो स्टेशन बनेगा?
जवाब - पुणे


सवाल 3 - भारत और किस देश के बीच पहला संयुक्त अभ्यास साइक्लोन 1 जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है?
जवाब - मिस्र


सवाल 4 - भारत का सबसे मजबूत ब्रांड कौन सा बना है?
जवाब - Jio


सवाल 5 - मणिपुर, मेघालय और किस अन्य राज्य ने 21 जनवरी अपना स्थापना दिवस मनाया है?
जवाब - त्रिपुरा


सवाल 6 - सभी आदिवासियों को बुनियादी दस्तावेज प्रदान करने वाला देश का पहला जिला कौन सा बना है?
जवाब - वायनाड


सवाल 7 - भारत ने किस देश को खेल के बुनियादी ढांचे को तैयार करने के लिए 40 मिलियन डॉलर की सुविधा प्रदान की है?
जवाब - मालदीव


सवाल 8 - साल 2022 का सबसे विशिष्ट वैज्ञानिक पुरास्कार किसे दिया गया है?
जवाब - आर वी प्रसाद


सवाल 9 - 'क्रिस हिपकिंस' किस देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे?
जवाब - न्यूजीलैंड


सवाल 10 - UNESCO किस देश की लड़कियों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समर्पित करेगा?
जवाब - अफगानिस्तान


23rd January 2023 Current Affairs: 23 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स


सवाल 1 - देश के किस पुलिस स्टेशन को 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चुना गया है?
जवाब - अस्का पुलिस स्टेशन, ओडिसा


सवाल 2 - नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाईजेशन ने कहां सबसे बड़ी मानव लाल रिबन श्रृंखला बनाई है?
जवाब - भुवनेश्वर


सवाल 3 - भारत का पहला ऑनलाइन गेमिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस किस प्रदेश में स्थापित किया जाएगा?
जवाब - मेघालय


सवाल 4 - किसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक के रूप में चुना गया है?
जवाब - इंगर एंडरसन


सवाल 5 - हाल ही में आयोजित हुई पुरुष वर्ग में ढाका मैराथन 2023 में कौन चैंपियन बना है?
जवाब - स्टेनली क्रिप्रोटिच बेट


सवाल 6 - कोन सी प्रदेश सरकार अपने पहले 'सरस मेले 2023' की मेजबानी करेगी?
जवाब - जम्मू कश्मीर


सवाल 7 - किस राज्य सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस परियोजना शुरू की है?
जवाब - पंजाब


सवाल 8 - किसने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्नूकर ओपन क्राउन 2023 जीता है?
जवाब - लक्ष्मण रावत


सवाल 9 - हाल ही में जारी ग्लोबल 'फायर पावर इंडेक्स 2023' में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
जवाब - चौथे


सवाल 10 - किस ब्रिटिश इंडियन को 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है?
जवाब - मनीष तिवारी