New Bhojpuri Song:आजकल भोजपुरी गानों के लिए लोगों की दिवानगी लगातार बढ़ रही है। डांस करने से लेकर पार्टी तक में लोग भोजपुरी गाने बजाते हैं। बता दें कि नए साल पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने फैंस को तोहफा दे दिया है। गाने का नाम है "बलम मोरा कोरा के सुतवईया।" फैंस लगातार इस गाने को सुन रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस नए भोजपुरी गाने में क्या खास है। 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बलम मोरा कोरा के सुतवईया गाना हुआ वायरल


'कोरा के सुतवईया' गाने को समर सिंह ने शिल्पी राज के साथ लेकर आए हैं। प्यार और जुदाई की कहानी दिखाता यह गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। गाने की कहानी की बात करें कि पत्‍नी अपने बलम से दूर है और पूरी रात को रही है। वो इतना रोती है कि  तकिया आंसुओं से भीग जाता है। इस गाने पर अभी तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


किसने लिखा है कोरा के सुतवईया गाना
कोरा के सुतवईया गाने को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। जबकि म्‍यूजिक डायरेक्‍टर की भूमिका निभाई है एडीआर आनंद ने। वहीं, म्यूजिक वीडियो के कोरियोग्राफर अनुज मौर्या हैं। वहीं, डायरेक्‍टर किया है आशीष सत्‍यार्थी ने। फैंस लगातार इस गाने पर वीडियो और रिल्स बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। 



आस्था सिंह के ठुमकों ने जीता फैंस का दिल 
सिंगर समर सिंह के गाने को और खास बना रही हैं, आस्था सिंह। आस्था सिंह ने अपने डांस और चेहरे के एक्सप्रेशन से, वीडियो को काफी दमदार बना दिया है।